
पटना ; बिहार के समस्तीपुर जिले में तीन दोस्तों को नदी में डूबे जाने का एक खबर आई है। इन तीन दोस्तों के नदी में डूबे जाने के बाद एक युवक का शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं अन्य दो युवकों की खोजबीन एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार को बिहार के समस्तीपुर जिले के एक नदी में तीन दोस्त रील बनाने के लिए गया हुआ था। नदी में रील बनाने के दौरान एक दोस्त गहरे पानी में चला गया। जो अपने साथी को नदी में डूबता देख अन्य दोस्तों ने भी उसे बचाने के लिए नदी के पानी में गया। जहां अपने दोस्त को बचाने के दौरान अन्य दोनो दोस्त भी गहरे पानी में डूब गया। उन युवकों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम नदी में अभियान चला रही हैं।