
तिरुवनतपुरम : केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण जबरदस्त भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कहा जा रहा है कि इस प्राकृतिक आपदा ने केरल के वायनाड के लोगो को झकझोर कर रख दिया है। इस प्राकृतिक आपदा से पिछले दो दिनों के दौरान 123 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 128 लोगो के घायल होने की पुष्टि हुई है। जिनमें से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में सेना, एनडीआरएफ समेत विभिन्न विभागों ने मोर्चा संभाल कर लोगो को बचाने में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि वायनाड में विभिन्न विभागों ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 1000 लोगों की जान बचाने में कामयाब हुए हैं। घटना के बाद ही मौसम विभाग ने भी केरल के सभी उत्तरी जिलों रेड अलर्ट जारी कर लोगो को सावधान रहने की बात कही है।