
अमरावती : आंध्र प्रदेश के अनतपुर जिले के गर्लिडने मंडल के
थलागास्पाल्ले के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत होने का समाचार सामने आई है। वही इस घटना में चार लोग घायल भी हो गए है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार को कुट्टलुरू मंडल के नेलुटला गांव के लगभग 12 खेतिहर मजदूर ऑटो से गालिर्डन में काम करने के लिए गए थे। जो काम समाप्त के बाद ऑटो से घर वापसी के दौरान ही गारल्डिने मंडल के थलागारपाल्ले के समीप आर टी सी बस से ऑटो की टक्कर आमने सामने हो गई। जिससे सात लोगो ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वही चार लोग इस घटना में घायल हो गए। जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।