
नई दिल्ली : महाकुंभ की इस पावन बेला पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं । अपने शुभकामनाएं संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अपनी बात कही है कि प्रयागराज की पुण्य भूमि पर आज महाकुंभ का शुभारंभ हो रहा है । इस दिव्य अवसर पर उन्होंने देश के सभी श्रद्धालुओं को हृदय से वंदन और अभिनंदन करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दिए। उन्होंने आगे कहा है कि इस भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह भव्य उत्सव सभी श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो। इसी संदेश के साथ पीएम मोदी ने अपनी कामना व्यक्त की है।