
धनबाद : धनबाद के सामाजिक संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन प्रतिदिन की तरह आज भी एक टाइम का भोजन जरूरतमंदों को करते हुए नेताजी नेत्र चिकित्सालय, मोरारडीह, रामचंद्रपुर, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल में 101 कंबल मरीजों के बीच में वितरण किया । नेताजी नेत्र अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर पार्थो चक्रवर्ती ने समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन को इस नेक कार्य के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया। नेताजी नेत्र अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर पार्थो चक्रवर्ती ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए केयर एंड सर्व फाउंडेशन सामाजिक संस्था जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह संस्था के सचिव अजय कुमार चौधरी,संयुक्त सचिव रोबिन चटर्जी, अमित कुमार कोषाध्यक्ष,सुमित अग्रवाल, संदीप घोष,समरजीत घोष,अरबिंदो बनर्जी और नीलकमल खवास उपस्थित थे।