
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का दौर काफी तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज दिल्ली के सीएम आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आतिशी को नामांकन पत्र वैसे तो सोमवार को ही दाखिल किया जाना था। लेकिन आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश से सोमवार को चुनाव आयोग के समक्ष जाना तय हुआ। इसलिए मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने निकलने के बावजूद वे केजरीवाल के साथ सभी आप पार्टी के नेताओं को लेकर शिकायत करने चुनाव आयोग के पास पहुंची । जिसके कारण सोमवार को उनकों नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्यक्रम टालना पड़ा।