
रायपुर : छतीसगढ़ के रायपुर में निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन के सेटरिंग गिरने के मामले में प्रशासन की ओर से मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर, ठेकेदार और इजिनियर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। प्रशासन ने इन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इन पर कानूनी कार्रवाई करने की प्रकिया में कार्य कर रही है। मालूम हो कि इस निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के स्लैब के गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इस बहुमंजिला भवन के निर्माण को लेकर यह कहा जा रहा है कि इस भवन के निर्माण में प्रशिक्षित मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए इस भवन निर्माण का काम करवाया जा रहा था। जो इस इमारत के दशवी मंजिल में कार्य के दौरान यह हादसा हुआ और इस हादसे में दो
मज़दूर की मौत हो गई।