
बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित विदाई सम्मान कार्यक्रम में 16 सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके वर्षों की सेवा के लिए शॉल, ट्रॉली बैग, घड़ी, सेवा निर्वित प्रमाण पत्र एवं पीएफ सेटलमेंट प्रति देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एजीएम रंजीव कुमार एवं एपीएम अनिल कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। मौके पर उपस्थित लिपिक स्नेहा, बीपीन कुमार झा एवं अन्य कर्मचारियों ने भी उन्हें सम्मानित करते हुए उनके अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों में प्रमोद कुमार, गोपाल हरि, नंदकिशोर चौधरी, गंभीर महतो, बानेश्वर मुंडा, रामएकबाल राय, एंथोनी टोपनो, संतोष कुमार, मुनिया देवी, रामलाल राम, उपेंद्र प्रसाद, गौरीनाथ पांडेय, बैजू रजक, उर्मिला देवी, एसएन मिश्रा एवं योगेंद्र प्रसाद शामिल थे। यह सम्मान समारोह न केवल उनके समर्पित सेवाकाल को यादगार बनाने का प्रयास था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि संगठन अपने कर्मियों के योगदान को कितना महत्व देता है। इस आयोजन ने कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा दी कि वे भी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें।