
चंडीगढ़ : पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया है। क्योंकि पिछले दिनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद ने जालंधर में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेवारी ली थी। जिसके बाद ही पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी गैंगस्टार शहजाद भट्टी को नकेल कसने का पूरी योजना तैयार कर सबसे पहले उनका सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने का फैसला लिया। भटटी ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पुलिस को भी धमकी दी थी। इस घटना को आप पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए आप पार्टी के एक सांसद ने इसे पाकिस्तानी साजिश बताया। वहीं आप पार्टी के सांसद ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। बताया जा रहा है कि पंजाब के जालंधर में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में बुरी तरह से घायल हो गए है। जिसका इलाज चल रहा है।