
पटना : बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टी वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हुए है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रवासी बिहारियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पूरी तैयारी कर रहे है। बिहार के राजनीति की गलियारों से यह भी खबर आ रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में करीब दो करोड़ प्रवासी बिहारियों का वोट वहां की चुनाव के गेम को पलट सकता है। कहा जा रहा है कि बिहार से बाहर रहने वाले करीब 1. 3 करोड़ लोगों का वोट बिहार में है। लेकिन उस तरह के प्रवासी लोग कभी भी बिहार में वोट डालने नहीं आते हैं। इन्हीं प्रवासी लोगों को बिहार विधानसभा में वोट डालने की प्रेरित करने की योजना पर भाजपा काम कर रही है। भाजपा का मानना है कि अगर इस तरह के प्रवासी बिहारी वोटरों को अपनी ओर आकर्षित कर अपने पक्ष में मतदान करा लिया जाए तो बिहार का विधानसभा चुनाव का परिणाम पलट सकता है। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपनी इस योजना को सफल करने के उद्देश्य से काम करने का अभियान आरंभ कर दिया है।