
कोलकाता : आईपीएल के 18वें सीजन का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। जिसमे कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। इस खेल के आरंभ के ठीक पूर्व उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की कई जाने माने प्रसिद्ध गायक और गायिका की मधुर स्वर के साथ मैच का शुभारंभ होगा। कहा जा रहा है कि आज के मैच आरंभ होने के पूर्व समारोह को बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी, प्रसिद्ध गायिका श्रया घोषाल और पंजाबी गायक करण औजला की स्वर से पूरा मेहफिल का समा बाधा जाएगा। आज का मैच सात बजकर तीस मिनट पर आरंभ होगा। लेकिन इसके पूर्व ही अभिनेत्री, गायिका और गायक की ओर से पूरे स्टेडियम को अपने अपने नृत्य एवं मधुर स्वर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर समां बांधेंगे। मालूम रहे कि इस आईपीएल 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला 25 मई को होगी।