
बेंगलूरू : बेलगावी में एक बस कंडक्टर के मराठी न जानने के सवाल पर उनपर हमला कर दिया गया। जो कंडक्टर पर हमला किए जाने के बाद उस हमले के विरोध में 22 मार्च को कन्नड़ समर्थक समूहों ने पूरे कर्नाटक में 12 घंटे तक के लिए बंद का एलान किया है। इस तरह बंद समर्थकों द्वारा किसी तरह की अप्रीय घटना को अंजाम न दे सके इसको लेकर पूरे कर्नाटक में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारी सख्या में जगह जगह पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इस बंदी के बावजूद आवश्यक सेवाओं को जारी रखने का आदेश दिया गया है। वहीं बंदी के दौरान किसी तरह की अप्रीय घटना न हो इसके लिए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रदेश के जनताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। कहा जा रहा है कि इस तरह के अचानक बंदी को लेकर परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है