
धनबाद : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने नए वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी से मिलकर रेल कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर वार्ता की। वार्ता के दौरान ईसीआरकेयू के प्रतिनिधियों ने कमर्शियल विभाग का अपग्रेडेशन, राष्ट्रीय पेंशन स्कीम से ओल्ड पेंशन स्कीम में आने वाले कर्मचारियों के एनपीएस का पैसा पीएफ में जमा करने, धनबाद मंडल के स्कूल टीचर से क्लर्क बने कर्मचारी का एमएसीपी का लाभ देने की मांग अधिकारी से की। इसके पूर्व ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने नए वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी से मिलकर उनको स्वागत में गुलदस्ता भेंट किया । इस मौके पर यूनियन प्रतिनिधि मंडल में अपर महामन्त्री मो0 जियाउद्दीन , केंद्रीय संगठन सचिव नेताजी सुभाष, एन के खवास,जितेंद्र कुमार साव,रणधीर कुमार,इंद्र मोहन सिंह,रंजीत कुमार,परमेश्वर कुमार पिंटु नंदन , अमित कुमार , मंटू सिंह आदि मौजूद थे।