
रांची : रांची में फ्लाईओवर के रैंप हटाने की मांग को लेकर
आदिवासी संगठनों ने आज रांची बंद का आह्वान पुरजोर तरीके से किया। आदिवासी संगठनों द्वारा किए गए इस बंदी के दौरान
शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम झारखंड सरकार के पुलिस प्रशासन की ओर से किया गया था। कहा जा रहा है कि बंदी के दौरान एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किया गया था। बंदी के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसको लेकर ड्रोन कैमरे से निगरानी भी किए जा रहे थे। आवश्यक सेवाओं में किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर छूट दी गई । वहीं बंदी के दौरान अन्य गतिविधियों पर कड़ा रोक लगाया गया था। शहर में विधि व्यवस्था भंग न हो इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने कड़ा पहरा लगा रखा था।