
कोलकाता : हावड़ा में रामनवमी रैली निकाले जाने को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट ने अनुमति दी है। लेकिन इस रामनवमी रैली के दौरान हाईकोर्ट ने पांच सौ लोगों को रैली में एक साथ शामिल होने की अनुमति दी है। मालूम हो कि आज से कई वर्ष पूर्व 2022 को रामनवमी के दौरान निकाली गई रामनवमी जुलूस में हिंसक झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसे ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने रामनवमी में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसको लेकर यहां की स्थानीय पुलिस को भारी सख्या में पुलिस की सुरक्षा बनाए रखने का निर्देश जारी किया है। कहा जा रहा है कि रामनवमी के दौरान अंजनी पुत्र सेना, विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की ओर से पारंपरिक जीटी रोड मार्ग पर रैली निकाली जाएगी। इस रैली के दौरान कोलकाता हाईकोर्ट ने रैली में हथियार, गोला बारूद, और बाइक रैली पर सख्त रोक लगाई है।