
बाघमारा । हरिणा पंचायत सचिवालय सभागार में रविवार को बाघमारा प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव आयोजन समिति की बैठक हुई। सर्वसम्मति से मदन मोहन महतो को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता मदन मोहन महतो ने की। संचालन सत्यजीत सोनू ने किया।
बैठक में करमा महोत्सव को सफल बनाने पर चर्चा हुई। समिति का विस्तार किया गया। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिप सदस्य सुबोध भारती, प्रखंड प्रमुख गीता देवी और स्थानीय मुखिया शिल्पी देवी को संरक्षक चुना गया। वही मिथलेश कुमार, मुकेश कुमार राय और मदन मोहन को मार्गदर्शक बनाया गया।
गीता देवी, आशा शर्मा और अमरेन्द्र पासवान को उपाध्यक्ष बनाया गया। जीवन रवानी, दीपक प्रसाद और शकुन्तला देवी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। शशिकांत शरण और नीलम वर्णवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अरुण खेदू, बेबी वर्णवाल और कनीलाल महतो को उप सचिव चुना गया। रमेश महतो को मीडिया प्रभारी बनाया गया। आशा देवी, नितेश कुमार, सिन्टु साव, रमेश रजवार और लक्ष्मण चौहान को जनसंपर्क प्रभारी नियुक्त किया गया।
निर्णय लिया गया की आगे सभी पंचायतों में संपर्क कर विस्तृत बैठक की जाएगी। कार्यों की सूची तैयार की जाएगी। बैठक में हरिणा मुखिया प्रतिनिधि भोला रवानी, डॉ विनोद कुमार मिश्र, अरुण कुमार महतो, बजरंग महतो, डुमरा दक्षिण मुखिया आनंद कुमार महतो, कन्हैया कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा, डॉ नरेश वर्णवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। संयोजक के रूप में प्रेम कुमार, दामोदर साव और सत्यजीत सोनू को जिम्मेदारी दी गई।