
बाघमारा। डुमरा उत्तर पंचायत में करमा अखरा समिति बाघमारा ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जागरूकता रथ संपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के जरिए क्षेत्र के लोगों से प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव और प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई। संपर्क अभियान में समिति अध्यक्ष मदन मोहन महतो, उपाध्यक्ष अमरेन्द्र पासवान, सचिव दीपक प्रसाद, जीवन कुमार रवानी, कोषाध्यक्ष शशिकान्त शरण, नीलम वर्णवाल, बेबी वर्णवाल, श्वेता वर्णवाल, मीडिया प्रभारी रमेश महतो, जनसम्पर्क प्रभारी सिन्टू साव, रमेश रजवार, कार्यक्रम संयोजक प्रेम कुमार, दामोदर साव और सत्यजीत सोनू मौजूद रहे। डुमरा उत्तर से संतोष पाण्डेय, विद्युत रजवार, प्रवीण पाण्डेय, बब्लू मिश्रा, अविरल नारायण और विवेकानंद के रूप में शाश्वत आनंद भी शामिल हुए।
