केसरगढ़ से एनडीआरएफ की टीम वापस लौटी, रेस्क्यू ऑपरेशन हुई धीमी

0
fastlive news

बाघमारा। केसरगढ़ स्थित जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन स्थल “सी पेच” में आठ दिन पहले हुए 22 जुलाई मंगलवार को अवैध माइंस में चाल धंसने की घटना के बाद अब रेस्क्यू ऑपरेशन धीमी होती जा रही है। एनडीआरएफ की टीम 23 जुलाई को घटना स्थल आई थी और बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू टीम के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई थी। लेकिन अब सोमवार को एनडीआरएफ की टीम वापस लौट गई। जिससे बचाव कार्य पर ब्रेक लगने संभावना है। बीसीसीएल माइंस रेस्क्यू धनसार की टीम 29 जुलाई मंगलवार की दोपहर तक घटनास्थल पर अवैध मुहाने को खोलने का प्रयास कर रही थी, लेकिन करीब एक बजे जेसीबी मशीन के खराब हो जाने पर काम रोकना पड़ा। मशीन को मरम्मत के लिए ले जाया गया है। सातवें दिन 29 जुलाई मंगलवार को भी बीसीसीएल को कोई ठोस सफलता नहीं मिली।बाघमारा सीओ बालकिशोर महतो ने बताया कि सुचना मिली है एनडीआरएफ की टीम वापस लौट चुकी है। हालांकि बीसीसीएल माइंस रेस्क्यू धनसार की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखी है। वही मौके पर मौजूद बीसीसीएल के अधिकारी ने बताया की गिरिडीह सांसद के निर्देशानुसार बीसीसीएल माइंस रेस्क्यू धनसार की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कार्य किया जा रहा है।लेकिन जेसीबी मशीन खराब हो जाने के कारण बचाव कार्य रुक गया है। अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जेसीबी मशीन की मरम्मत के बाद बुधवार से पुनः रेस्क्यू शुरू होगा। वही रेस्क्यू ऑपरेशन की धीमी गति एवं एनडीआरएफ के वापस जाने से स्थानीय लोग चौक चौराहों में कई तरह की चर्चा कर रहे है। लोगों इस विषय को लेकर रोष भी जाहिर कर रहे है। लोग कह रहे है की अवैध कोयला खनन करने वाले धंधेबाज अवैध मुहनों को कुछ ही घंटों में खोलकर बंद कर लेते हैं, जबकि सात दिनों से बीसीसीएल और रेस्क्यू टीम अवैध मुहाने से पूरी तरह मिट्टी को हटा नहीं पाई। लोगों में प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के प्रति रोष व्याप्त है, जिन पर काम को सिर्फ दिखावटी रखने का आरोप है। एक ग्रामीण ने कहा, “जब अवैध उत्खनन में धंधेबाज आसानी से अवैध मुहाने खोल लेते हैं, तब ये बड़े-बड़े यंत्र भी काम नहीं आते।” ग्रामीणों का मानना है कि अधिक सक्रियता और पारदर्शिता के बिना बचाव कार्य से इंसानी जानें नहीं बचेंगी। अब अगले चौबीस घंटों में जेसीबी मशीन के लौटने के बाद बचाव अभियान फिर से जोर पकड़ेगा या नहीं, यह इंतज़ार का विषय बना हुआ है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन