करमा पर्व हमारी झारखंडी संस्कृति और परंपरा : विधायक शत्रुघ्न महतो

0
fastlive news

बाघमारा। बाघमारा प्रखंड के दरिदा स्थित सीएम प्लजा भवन में रविवार को करमा अखरा समिति बाघमारा द्वारा प्रखंड स्तरीय बैठक बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन दीपक महतो ने की। बैठक में समिति के सदस्यों ने विधायक को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक में मुख्य रुप से 31 अगस्त को हरिणा कॉलोनी ग्राउंड में होने वाली प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव को सफल बनने को लेकर चर्चा हुई। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा की प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव ऐतिहासिक होगी। यह पर्व हमारी झारखंडी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें इसे सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने प्रशांसा जाहिर करते हुए कहा की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी एनजीओ के सदस्य तन मन से जुटे हुए है। उन्होंने समिति को आश्वासन दिया की करमा महोत्सव की सफलता के लिए हर तरह से सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी युवातियों ने करमा नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही मौके पर समिति के अध्यक्ष मदन मोहन महतो एवं संयोजक प्रेम कुमार, सत्यजीत सोनू समेत अन्य एनजीओ के सदस्यों व पंचायत जनप्रतिनिधियों ने करमा पर्व की महत्व को अपने सम्बोधन में व्याख्या किया। बैठक के बाद विधायक ने भवन परिसर में पौधारोपण भी किया। बैठक में बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी, प्रमुख उपप्रमुख रंजीत सिंह समेत बाघमारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया व जनप्रतिनिधि शामिल थे। मौके पर सिंटू साव, नितेश महतो, रमेश रजवार, करण कुमार, दामोदर साव, जीवन लला महतो, पिंकी कुमारी, नीलम वर्णवाल, शुकांतला देवी, आशा शर्मा, बेबी वर्णवाल, माला कुमारी, मालती देवी, माला देवी, सोनी कुमारी, अनीता देवी, जीवन रवानी, अरुण खेदू, मुकेश राय, धनेश्वर महतो, देवनंद साव आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा