धनबाद सांसद ढुलू महतो अस्पताल पहुंच दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजली

0
fastlive news

नई दिल्ली : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। इसी क्रम में धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुलू महतो ने लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिड़ला के साथ नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुँचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
झारखंड के राजनीतिक इतिहास के स्तंभ थे दिशोम गुरु : ढुलू महतो
सांसद ढुलू महतो ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा:
“गुरुजी का जाना सिर्फ़ एक राजनेता की नहीं, बल्कि एक युग की समाप्ति है। उन्होंने जिस साहस, समर्पण और संघर्ष के साथ आदिवासी समाज की आवाज़ को राष्ट्रीय पटल पर पहुँचाया, वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।”
“वे झारखंड के राजनीतिक इतिहास के स्तंभ थे। उनका योगदान शब्दों में समेटा नहीं जा सकता।”
“व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें एक प्रेरणादायी जननायक मानता रहा हूँ। वे सादगी, संघर्ष और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई वरिष्ठ सांसदों और राष्ट्रीय नेताओं ने भी शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।
🕯️ दिशोम गुरु की स्मृतियाँ और संघर्ष सदैव झारखंड की आत्मा में जीवित रहेंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन