
नई दिल्ली : झारखंड आंदोलन के जननायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली पहुँचे।
परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना, झारखंड और देश ने एक युगपुरुष खोया : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की और देश की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा:
“शिबू सोरेन जी का जीवन जनजातीय समाज के उत्थान, न्याय और स्वाभिमान के लिए समर्पित था। उनके निधन से देश ने एक युगपुरुष और सच्चा जननेता खो दिया है।“

प्रधानमंत्री के आगमन पर अस्पताल परिसर में गंभीर और भावुक माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी इस दौरान मौजूद रहे।
गौरतलब है कि 81 वर्षीय शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त को निधन हो गया था। वे बीते एक महीने से किडनी और श्वसन संबंधी समस्याओं के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।
🕊️ दिशोम गुरु को विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी विरासत सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।