मुराईडीह में ऑटो बाइक की टक्कर के बाद खुली पोल, चोरी की बाइक होने की आशंका

0
fastlive news

बाघमारा। मुराईडीह कतरास हिरक सड़क मार्ग पर मुराईडीह  पीओ ऑफीस के समीप शुक्रवार शाम सात बजे बाइक और ऑटो की टक्कर से बाइक सवार और ऑटो चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते है बरोरा पुलिस घटना स्थल पहुंची। वही स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए समीप के निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर घायलों बेहतर इलाज के रेफर कर दिया।

बाइक चालक

घटना के संबंध में बताया जाता है की हरिना निवासी देवू महतो अपने ऑटो लेकर कतरास से हरिना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हरिना से कतरास की तरफ जा रही बाइक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। आनन फनान में राहगीरों ने बरोरा पुलिस को घटना की सूचना देते हुए दोनों घायल को सड़क से उठाकर इलाज के लिए समीप के निजी अस्पताल में ले गए। वहां के चिकित्सक ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के रेफर कर दिया।

ऑटो चालक

जांच पड़ताल में बाइक चालक के गले में पहने आई कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो बड़ा पांडेयडीह निवासी सतेंद्र पांडेय ने कॉल उठाया। जब उन्हें बताया गया की आपकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। तो उन्होंने कहा की मेरी बाइक मेरे घर के बाहर थी। मेरी बाइक वहां कैसे पहुंची। सूचना मिलने पर बाइक मालिक सतेंद्र भी घटना स्थल पहुंचे और बाइक की पहचान की।

 

लोग आशंका जाते रहे है की बाइक चालक व्यक्ति बाइक चोरी कर भाग रहा हो। बाइक चालक व्यक्ति का नाम उदय चक्रवर्ती बताया जा रहा है। बरोरा पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन