
बाघमारा। मुराईडीह कतरास हिरक सड़क मार्ग पर मुराईडीह पीओ ऑफीस के समीप शुक्रवार शाम सात बजे बाइक और ऑटो की टक्कर से बाइक सवार और ऑटो चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते है बरोरा पुलिस घटना स्थल पहुंची। वही स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए समीप के निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर घायलों बेहतर इलाज के रेफर कर दिया।

बाइक चालक
घटना के संबंध में बताया जाता है की हरिना निवासी देवू महतो अपने ऑटो लेकर कतरास से हरिना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हरिना से कतरास की तरफ जा रही बाइक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। आनन फनान में राहगीरों ने बरोरा पुलिस को घटना की सूचना देते हुए दोनों घायल को सड़क से उठाकर इलाज के लिए समीप के निजी अस्पताल में ले गए। वहां के चिकित्सक ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के रेफर कर दिया।

ऑटो चालक
जांच पड़ताल में बाइक चालक के गले में पहने आई कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो बड़ा पांडेयडीह निवासी सतेंद्र पांडेय ने कॉल उठाया। जब उन्हें बताया गया की आपकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। तो उन्होंने कहा की मेरी बाइक मेरे घर के बाहर थी। मेरी बाइक वहां कैसे पहुंची। सूचना मिलने पर बाइक मालिक सतेंद्र भी घटना स्थल पहुंचे और बाइक की पहचान की।
लोग आशंका जाते रहे है की बाइक चालक व्यक्ति बाइक चोरी कर भाग रहा हो। बाइक चालक व्यक्ति का नाम उदय चक्रवर्ती बताया जा रहा है। बरोरा पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।