बरोरा के मंदरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर, धनबाद रेफर

0
fastlive news

बाघमारा। बरोरा थाना क्षेत्र के डुमरा फुलारीटांड सड़क मार्ग पर गुरुवार शाम करीब सात बजे एक सड़क हादसा हो गया। मंदरा झंडा चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बरोरा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सड़क से उठाकर तत्काल बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल के सिर में गंभीर चोट आई है। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

घायल व्यक्ति का साईकिल

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बहियार डीह एवं पादुगोड़ा पंचायत का निरीक्षण झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान