नए साल के जश्न में डूबा जमुनिया नदी डैम, धनबाद-बोकारो से पहुंचे सैकड़ों लोग

0
fastlive news

बाघमारा। नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को बाघमारा प्रखंड के माटिगढ़ क्षेत्र में स्थित जमुनिया नदी डेम पर्यटकों और पिकनिक मनाने वालों से गुलजार नजर आया। नए साल का जश्न मनाने के लिए सुबह से ही परिवारों, दोस्तों और युवाओं के कई दल इस प्राकृतिक स्थल पर पहुंचने लगे। ठंड के मौसम के बावजूद खुले वातावरण, हल्की धूप और मनमोहक नजारों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

दिसंबर माह की शुरुआत से ही जमुनिया नदी डैम आसपास के इलाकों के लोगों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्थल बना हुआ है। हरियाली से घिरा इलाका, शांत बहती नदी और स्वच्छ प्राकृतिक परिवेश यहां आने वालों को सुकून का अनुभव कराता है। नववर्ष के अवसर पर खासतौर पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने पिकनिक के साथ साथ फोटोग्राफी और वीडियो बनाकर नए साल की यादों को कैमरे में कैद किया।

जमुनिया नदी पर निर्मित यह डैम धनबाद जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर और बोकारो जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह नदी धनबाद और बोकारो जिले की प्राकृतिक सीमा के रूप में भी जानी जाती है, जिसके कारण दोनों जिलों से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं। नववर्ष के मौके पर भी धनबाद और बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की आवाजाही दिनभर बनी रही।

डैम के दक्षिणी हिस्से में बने नए पुल से यहां का दृश्य और भी आकर्षक दिखाई देता है। पुल पर रुककर लोग डैम, नदी और आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते हुए तस्वीरें खींचते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल सर्दियों के मौसम में यहां आने वाले पिकनिक प्रेमियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ग्रामीणों और पर्यटकों का मानना है कि यदि प्रशासन सड़क, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए, तो जमुनिया नदी डैम भविष्य में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी