प्री बोर्ड परीक्षा का धनबाद उपायुक्त ने किया निरीक्षण

0
fastlive news

धनबाद : बोर्ड परीक्षा से पूर्व चल रही प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर डीसी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को गोविंदपुर के गोसाईंडीह स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने वर्तमान प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। उपायुक्त ने घर जाकर भी परीक्षा की तैयारियों में जुटे रहने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों से संवाद कर मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्रा बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगिता परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करें। इसकी परिकल्पना को साकार करने, बोर्ड परीक्षाओं में धनबाद जिले के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करने पर विशेष बल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के माहौल से परिचित कराने के उद्देश्य प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन