
धनबाद : अखान पर्व के मौके पर पारंपरिक मां लतोड़ी मेला का आयोजन बलियापुर प्रखंड के बाघमारा पंचायत स्थित आमटाड गांव में विधिविधान के साथ किया गया। इस मां लतोड़ी की पूजा अर्चना में गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु पूजा स्थल के नजदीक स्थित तलब से स्नान कर दंडवत पूजा स्थल पर पहुंचे और पूजा अर्चना की। गांव के नाया दासु राय, भीम राय एवं शिबू राय ने पूर्व से चली आ रही विधि विधान के अनुसार मां लतोड़ी की पूजा संपन्न कराया। मां लतोड़ी की पूजा स्थल पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी समेत सैकड़ों लोगों ने पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी। मेले के दौरान नटवा नाच का आयोजन किया गया था। पूजा स्थल पर कबूतर, बकरा एवं मुर्गा की बलि दी गई। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के दर्जनों नवयुवकों का सराहनीय योगदान रहा ।