
धनबाद : अनुमंडल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को आज अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने की शपथ सभी को दिलाई। इसके अलावा उन्होंने सभी कर्मी को निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन में नहीं पड़ने की बात कही। इन सभी चीजों से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने की प्रतिज्ञा भी दिलाए। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम के अलावा अनुमंडल कार्यालय के सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।