पुटकी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

0
fastlive news

धनबाद : पूटकी थाना क्षेत्र के न्यू सुदामाडीह कॉलोनी में बुधवार देर रात किसी झगड़े को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद आस पास के इलाको में सनसनी फैल गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान अजय सिंह के रूप में की गई है । मृतक अजय सिंह के परिजनों ने बताया कि अजय सिंह का पड़ोसी टीटू सिंह से किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात दोनों के बीच कहासुनी हुई । जिसके बाद टीटू सिंह ने अजय सिंह पर गोली चला दी। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में अजय सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी टीटू सिंह मौके फरार हो गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पूटकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी । पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रहा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन