
मुंबई : महाराष्ट्र के बारामती में भीषण प्लेन क्रैश होने से उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना इतनी भयावह थी कि चाह कर भी कोई मदद नहीं कर सका। प्लेन में आग इतनी भयानक थी कि मौके पर मौजूद कोई भी अंदर तक पहुंच नहीं सका। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि विमान हादसा इतना दर्दनाक था कि प्लेन गिरते ही जोरदार विस्फोट हुआ। और आग लगने के बाद ही चार से पांच धमाके हुए। इस दुर्घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण ही इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। कहा जा रहा है कि विमान हादसे के पूर्व ही विमान के पायलट कैप्टन सुमित कपूर को तकनीकी खराबी का आभास हो चुका था। तकनीकी खराबी को देखते हुए पायलट कैप्टन सुमित कपूर ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। उनहोने दूसरी बार विमान को लैंड कराने की कोशिश भी की। पर नाकाम रहे और उसी दौरान यह हादसा हो गया।
घटना के बाद घड़ी से पहचान हुई अजित पवार का शव
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश होने के बाद प्लेन में सवार सभी 5 यात्रियों का निधन हो गया। इस हादसे में सभी छह यात्रियों के शवों की पहचान में दिक्कतें आ रही थीं। लेकिन अजीत पवार के शव की पहचान उनके पहने हुए घड़ी से की गई। इस तरह यदि देखा जाए तो उनकी घड़ी ही उनकी शव की आख़िरी पहचान बनी। घटना इतनी भयावह थी कि प्लेन में सवार सभी शवों को पहचान करने में प्रशासन एवं लोगों को काफी दिक्कतें आ रही थीं। इस घटना की जानकारी मिलते ही देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, शरद पवार बारामती के घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। घटना की जांच की जा रही है।