
धनबाद : आठवीं प्री बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक लानेवाले
बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद के दस विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वर्ग शिक्षक संजय कुमार ने सभी छात्राओं को प्री बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल उपलब्ध कराया । प्री बोर्ड परीक्षा में आईशा कुमारी प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय , कुमारी रूपोंश्री नंदी तृतीय , पवन कुमार, संजना कुमारी, शिवम कुमार ,पल्लवी कुमारी, सौम्या मंडल, प्रीति कुमारी, दिव्या कुमारी, सांभवी कुमारी टॉप टेन में शामिल रही। सेवानिवृत सहायक शिक्षिका पूनम कुमारी शर्मा ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने सभी छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए आवश्यक टिप्स दिए। उन्होंने समय के साथ योजनाबद्ध तरीके से सभी विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए तैयारी करने का निर्देश दिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए मॉडल टेस्ट पेपर से नियमित अभ्यास करने की अपील किया । इस अवसर पर विद्यालय प्रधान एनावेल सुषमा कण्डू लना, संजय कुमार, सेवानिवृत सहायक शिक्षिका पूनम कुमारी शर्मा, अंजुला गुप्ता , नागेन्द्र प्रसाद, रिंकू कुमारी, प्रीति कुमारी, रत्नेश कुमार , रमेश त्रिपाठी ,साधना कुमारी, ललिता रानी, चंद्रदेव प्रसाद आदि मौजूद थे।