
बाघमारा : राजगंज थाना क्षेत्र के दलूडीह पंचायत अंतर्गत सरायदाहा के पास मंगलवार अहले सुबह हुई सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक 31 वर्षीय संतोष केवट की मौत हो गई।
मृत चालक बिशुनपुर पंचायत के बोनासिंघा का रहने वाला था।
घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि रात करीब दो बजे बालू खाली कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। जिससे चालक संतोष वाहन के नीचे दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के इंजन की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर थाना ले आई। सुबह आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया । इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल