
नई दिल्ली : लोकतांत्रिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी केंद्र सरकार ने कर ली है। केंद्र सरकार ने तीन अहम विधेयकों का मसौदा सांसदों को सौंप दिए है। केंद्र सरकार ने जिन तीन विधेयक को सौंपा है उनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक शामिल हैं। इन विधेयक को सरकार जल्द संसद में पास कराने की तैयारी भी कर ली है। नई जनगणना के आधार पर लोकसभा सीटें बढ़ाकर 850 तक करना, Delimitation लागू करना और महिला आरक्षण को प्रभावी बनाना है।