असहाय लाभुक शिव दयाल साहनी को मिला राशन

0
fastlive news

धनबाद : निरसा के अंसार मोहल्ला निवासी शारीरिक रूप से असहाय लाभुक शिव दयाल साहनी को लेकर आई खबरों पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने संज्ञान लिया । उपायुक्त के निर्देश पर विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़ित को राशन पहुंचाना सुनिश्चित किया । जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिव दयाल साहनी को ‘स्मार्ट पीडीएस’ प्रणाली के तहत बायोमेट्रिक पहचान में आ रही तकनीकी समस्या के कारण राशन वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। परंतु 26 मार्च को इन्हें राशन उपलब्ध करा दिया गया था। इस मामले को देखते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे मामलों की गहन समीक्षा करने की बात कही है। जहाँ बायोमेट्रिक या अन्य तकनीकी कारणों से लाभुक राशन से वंचित हैं। शारीरिक रूप से अक्षम या वृद्ध लाभुकों के मामले में अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करेंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति भूख का शिकार न हो। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि प्रशासन हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निरंतर मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन