
धनबाद : : नई कार्यकारिणी का गठन को लेकर लायंस क्लब बलियापुर की बैठक अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2026 -27 के लिए क्लब के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से क्लब के संस्थापक सदस्य अशोक कुमार को अध्यक्ष चुना गया। वहीं चितरंजन महतो को सचिव एवं गिरधारी लाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। शंकर रविदास को प्रथम उपाध्यक्ष बनाया गया है। मालूम हो कि क्लब का नया सत्र हर साल 1 जुलाई से शुरू होती है। बैठक के दौरान मुख्य रूप से क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, शंकर रविदास, अरुण महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।