
धनबाद : बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही गृह रक्षा वाहिनी की बहाली प्रक्रिया के दसवें दिन शुक्रवार को धनबाद प्रखंड के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी कार्यवाही की सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन केवल योग्यता और शारीरिक दक्षता के आधार पर ही किया जा रहा है। मैदान में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। गर्मी को देखते हुए मैदान में पेयजल की व्यवस्था की गई थी। समय समय पर ट्रैक पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा था। मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी और चिकित्सा दल मौजूद रहे।