हरिना अतिथि गृह में हिंदी राजभाषा कार्यशाला आयोजित, हिंदी में कार्य करने पर दिया गया जोर

0
fastlive news

बाघमारा। बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र के हरिना कॉलोनी स्थित अतिथि गृह में गुरुवार को हिंदी राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) अमित यादव ने की, जबकि संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) स्नेहा ने किया।
कार्यशाला में मुख्यालय से वरीय अनुवादक (राजभाषा) अनिरुद्ध नोनिया एवं वरीय अनुवादक (राजभाषा) बंदना देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत अमित यादव ने शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) प्रवीण कुमार झा सहित क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी, लिपिक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध नोनिया ने राजभाषा हिंदी से संबंधित मंत्रालय एवं कार्यालयी कार्यों, राजभाषा अधिनियम-1963, राजभाषा नियम-1976 तथा हिंदी में सरकारी कार्यों की नियमावली की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बंदना देवी ने कार्यालयी कार्यों में प्रयुक्त हिंदी शब्दावली तथा हिंदी-अंग्रेजी के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यशाला के दौरान पिछली राजभाषा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) स्नेहा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन