
धनबाद : नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर शुक्रवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर छात्रों को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती हैं। रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल केंद्र में एन डी ए सरकार को घेरने के लिए इस मामले का राजनीतिक इस्तेमाल कर छात्रों को भड़काने का काम कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को पहले कांग्रेस शासित राज्यों में हुए पेपर लीक मामलों पर जवाब देना चाहिए। नेताओं ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। प्रदर्शन के दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह के अलावा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।