खोनाठी के दिनेश महतो एकेएफआई की टेक्निकल ऑफिशियल परीक्षा में हुए सफल, जिले का बढ़ाया मान

0
fastlive news

बाघमारा। बाघमारा प्रखंड के खोनाठी निवासी सोमर महतो एवं भूखली देवी के पुत्र दिनेश कुमार महतो ने एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) की टेक्निकल ऑफिशियल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र और धनबाद जिले का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के बाद उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल, मैच ऑफिशियल और रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं देने का अवसर मिलेगा।
यह परीक्षा एवं तीन दिवसीय टेक्निकल ऑफिशियल प्रशिक्षण कार्यक्रम बोकारो में आयोजित किया गया था, जिसमें झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कठिन प्रशिक्षण और लिखित व प्रायोगिक परीक्षा के बाद दिनेश महतो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि को कबड्डी जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
दिनेश महतो की पहचान केवल एक सफल खेल अधिकारी के रूप में ही नहीं, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी और कबड्डी प्रशिक्षक के रूप में भी है। वे लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को निशुल्क कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई है।
उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों, खेल संघ के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने विश्वास जताया कि दिनेश महतो भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और अनुभव के बल पर जिले तथा राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगे तथा युवा खिलाड़ियों को नई दिशा देने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन