
कतरास : राजगंज–कतरास मार्ग पर गौशाला के समीप शुक्रवार को एक मारुति वैन और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस
सड़क दुर्घटना में एक मारुति वैन क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जाता है कि वैन में सवार लोग एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस
दुर्घटना में वैन पर सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के मदद से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया । जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस वाहन को जब्त कर जांच में जुटी हुई है।