
धनबाद : ईस्ट बसुरिया ओपी अंतर्गत सोरीटांड़-कौशलपुरम के समीप हुए बीसीसीएल कर्मी जयराम मांझी की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर अहम भूमिका निभाई है। इस हत्याकांड में जांच के लिए गठित एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, मृतक का मोबाइल, एटीएम कार्ड, बाइक समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। उक्त हत्याकांड खुलासा की जानकारी रविवार को ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने प्रेसवार्ता कर लोगो को दी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि सोरीटांड़ के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां देखा कि मृतक के सिर और चेहरे को पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की टाटा नेक्सन कार भी खड़ी थी। जो जांच के दौरान मृतक की पहचान बरवाअड्डा निवासी 57 वर्षीय बी सी सी एल जयराम मांझी के रूप में हुई । घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर एसआईटी गठित की। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में छापेमारी आरंभ कर दी। जिसके कुछ ही घंटों के बाद गठित टीम ने तेतुलमारी के खास सिजुआ निवासी कुंदन कुमार और प्रेम चौहान उर्फ पुष्पा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप, पत्थर, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खून लगे कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जांच में इस बात की जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी कुंदन कुमार ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती बीसीसीएल कर्मी जयराम मांझी से हुई। कुंदन की नजर जयराम मांझी के पैसों पर थी। उसने अपने साथी प्रेम चौहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची