मुखिया पर हमले के विरोध में बरोरा थाना में मुखिया संघ का धरना, डीएसपी के आश्वासन पर समाप्त

0
fastlive news

बाघमारा। डुमरा उत्तर पंचायत के मुखिया विनोद महतो पर हुए हमले के विरोध में रविवार को बाघमारा मुखिया संघ ने बरोरा थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। मुखिया संघ के एक दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात माथाबांध और मंदरा पंचायत के ग्रामीणों के बीच बिजली का तार जोड़ने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इसी मामले को लेकर बड़ी संख्या में लोग बरोरा थाना परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान किसी निजी कार्य से थाना पहुंचे डुमरा उत्तर पंचायत के मुखिया विनोद महतो पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना से नाराज मुखिया संघ ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार बिमल बरोरा थाना पहुंचे और धरनारत मुखियाओं से वार्ता की।
डीएसपी ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद मुखिया संघ ने अपना धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन