मुनीडीह में युवक की संदिग्ध मौत

0
fastlive news

धनबाद : मुनीडीह ओपी क्षेत्र गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू विवाद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विशु बाउरी (31 वर्ष) की मौत के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी व नाबालिग बेटे पर ईंट, पत्थर व बेलन से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है।  पुलिस पत्नी व बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बस्ती स्थित वाशरी रोड का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात विशु बाउरी का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची । और शव का पंचनामा कर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुनीडीह ओपी प्रभारी मानिता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से रॉड, डंडा, बेलन व ईंट बरामद की गई हैं। मृतक की पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ओपी प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन