
बाघमारा : अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ सीआईएसएफ ने मंगलवार धर्माबांध ओपी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। जहां सीआईएसएफ ने बाबुडीह जंगल में छापेमारी कर लगभग 280 टन कोयला जब्त किया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट पी. के. तनवार ने किया। डिप्टी कमांडेंट पी. के. तनवार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर एरिया-3 के अंतर्गत बबनडीहा एवं बाबूडीह बस्ती के पास जंगलों में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान छुपाकर रखे गए कोयले को बरामद किया गया। जब्त किए गए अवेध कोयला को बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है। डिप्टी कमांडेंट तनवार ने कहा कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।