धनबाद में युवक की हत्या

0
fastlive news

धनबाद : सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित जगजीवन नगर में शनिवार को 24 वर्षीय युवक की हत्या होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में चाकू और तलवार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान करण कुमार राम के रूप में हुई है। परिजनों ने कहा कि करण टोटो चलता था जो पैर में चोट लगने के कारण वह कुछ दिनों से घर पर ही था। शनिवार सुबह वह टहलने निकला था। परिजन ने आरोप में कहा है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कन्हाईलाल भट्टाचार्य और अन्य उसे जबरन अपने घर के अंदर ले गए। जहां उस पर चाकू और तलवार से हमला किया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल करण को इलाज के लिए जेपी हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, आपसी रंजिश और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन