
कतरास : सिनीडीह मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक सोमवार को मालकेरा स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बूथों को सशक्त बनाने, पार्टी में नए लोगों को जोड़ने सहित कई बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई । प्रभारी के रूप में उपस्थित कंचन चौरसिया ने समरसता संकल्प अभियान, तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव ने की। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तम गयाली, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, , महामंत्री हरेंद्र गिरी, जिला परिषद प्रतिनिधि जितेश रजवार, वीरू महतो , मुखिया विनोद रजक, मुखिया प्रतिनिधि रिंटू रजक , आनंद बाउरी, पंकज तिवारी, धनेश्वर रजवार, शैलेंद्र यादव, टिंकू तिवारी, तपन त्रिगुणाइत, अजय त्रिगुणाइत, सूरज त्रिगुणाइत, लीला देवी आदि मौजूद थे।