
कतरास : बरनवाल मोदी सेवा समिति कतरास की कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस चुनाव में पिंटू कुमार बरनवाल अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया। वहीं प्रमोद कुमार बरनवाल उपाध्यक्ष, संदीप कुमार बरनवाल सचिव तथा रंजीत मोदी कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पिंटू कुमार बरनवाल ने सभी सदस्यों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जो कार्य विभिन्न कारणों से पूरे नहीं हो सके हैं, उन्हें पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बरनवाल को संगठन का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया तथा समाज के सभी सदस्यों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की। उनहोने कहा कि समिति को अधिक सशक्त, संगठित एवं विकासोन्मुख बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।