हॉलीवुड में एक बार फिर नजर आएगी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

0
fastlive news

मुंबई :  भारत के जाने माने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दम दिखा चुकी है। इस बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली नई फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा में है। प्रियंका एक बार फिर हॉलीवुड फिल्म में अपना दम दिखाने के लिए पूरी कमर कस ली है। इस बार प्रियंका हॉलीवुड फिल्मों में दिग्गज और मार्वल के मशहूर अभिनेता एंथोनी मैकी के साथ इस बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेगी। वहीं इस बात की पुष्टि के लिए अंग्रेजी वेबसाइट डैडलाइन्स की माने तो एंथोनी मैकी ओर प्रियंका अमेजन प्राइम वीडियो के प्रोजेक्ट एंडिंग थिंग्स में इस बार नजर आयेंगे। फिलहाल प्रियंका अपने आने वाले नई फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news