अस‍ि. प्रोफेसर के 2,003 पदों के लिए भर्ती परीक्षा, 7 जु. तक करें आवेदन

0
fastlive news

प्रयागराज। अस‍ि. प्रोफेसरों के 2,003 पदों के लिए यूपीएचईएससी भर्ती परीक्षा आयोज‍ित करने जा रहा है। यह परीक्षा 47 विषयों के होगी जो 30 अक्तूबर से कई चरणों में आयोज‍ित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) जल्द ही राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों के 2,003 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यूपीएचईएससी सचिव वंदना त्रिपाठी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि शुक्रवार को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, यूपीएचईएससी, 47 विषयों की परीक्षा 30 अक्टूबर, 6 नवंबर, 14, 28 और 12 दिसंबर को आयोजित करेगी। वहीं योग्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दिसंबर से शुरू होंगे।प्रयागराज में होगी लिखित परीक्षा
बता दें कि चयन प्रक्रिया के तहत केवल प्रयागराज में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए कई प्रकार के प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे और उसके बाद उनका मॉडरेशन भी किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। प्रश्न बैंक तैयार करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।

7 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
गौरतलब है कि कई अभ्यर्थियों द्वारा किए गए अनुरोध को देखते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी इन 2003 पदों के लिए 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र को अंतिम रूप देने और सुधार करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई तय की गई है।

आगे नहीं बढ़ेगी आवेदन की अंतिम तिथि
यूपीएचईएससी सचिव ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इसके बाद आयोग इस भर्ती परीक्षा के संबंध में ऑनलाइन त्रुटियों और अभ्यर्थियों की समस्याओं से संबंधित किसी भी आवेदन या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। यानी अब आवेदन की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

अभी तक 87 हजार अभ्यर्थी कर चुके हैं आवेदन
इससे पहले शुल्क और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि क्रमश: 12 और 13 अप्रैल थी। उस समय लगभग एक लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और लगभग 87,000 ने इसके लिए अंतिम रूप से फॉर्म जमा किए थे।

-एजेंसी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन