आद्रा रेलमंडल के डीआरएम ने खानूडीह व महुदा स्टेशन का निरीक्षण किया

0
fastlive news

बाघमारा : आद्रा रेलमंडल के डीआरएम शरद श्रीवास्तव ने महुदा एंव गोमो रेलखंड पर स्थित खानूडीह एंव महुदा स्टेशन का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि खानूडीह स्टेश न परिसर में स्थित टिकट बुकिंग काउंटर को बाहर में स्थापित किया जायेगा, उन्होंने खानूडीह रेल फाटक में जाम की स्थिति बताये जाने एंव वहां पर पूल का निर्माण किये जाने की बात पर कहा कि यह स्टेट गर्वमेंट एंव रेलवे के सहयोग से संभव हो सकता है, उन्होंने फाटक से कितनी गाड़ियां गुजरती है, पूल निर्माण के लिए इसकी संख्या पर बल दिया, डीआरएम ने स्टेशन के बाहर रेलवे कर्मियों के क्वार्टर आदि का भी निरीक्षण किया, उन्होंने स्टेशन एंव आसपास की सफाई रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया, इसके पूर्व उन्होंने बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र के केकेसी साईडिंग, मेन साईडिंग एंव मधुबन वाशरी के लोडिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया, साईडिंग के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रैक लोडिंग बढ़ाने का निर्देश दिया, इस दौरान आद्रा रेलमंडल के मंडल परिचालन प्रबंधक ए पी सिंह, वरिष्ठ  मंडल अभियंता एच सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस के आनंद एंव अन्य अधिकारीगण निरीक्षण में शामिल थे, बाघमारा निवासी अजय साव ने इस मौके पर डीआरएम को एक ज्ञापन देकर खानूडीह रेलवे यार्ड को पुनः चालू करने की मांग की, इस मौके पर डीआरयूसीसी सदस्य सुरेश साव, विपिन ठक्कर, रघुनंदन गुप्ता एंव अन्य नागरिक मौजूद थे।

डीआरएम के आगमन को लेकर थी चकाचक वयवस्था-डीआरएम के आगमन के पूर्व ही खानूडीह स्टेशन को अन्य दिनों की अपेक्षा साफ-सफाई कर चकाचक कर दिया गया था, इसके अलावा स्टेशन परिसर में लगे यात्री नलों को दुरूस्त कर दिया गया, नल के पानी के टंकी में ब्लीचिंग पाउडर डालकर स्वच्छ किया कर दिया गया, अन्य दिनों की अपेक्षा स्टेशन साफ-सुथरा दिख रहा था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news